Welcome To Shiv Dham Kashi

Welcome To Shiv Dham Kashi

Welcome To Shiv Dham Kashi

शिव धाम काशी नामकरण एवं अयोध्या में स्थापना का उद्देश्य

शिव धाम काशी जनकल्याण सेवा ट्रस्ट अयोध्या । संस्थापक-डा0अशोक पाण्डेय ।इस संस्था का निर्माण राम जन्मभूमि के पास असर्फी भवन चौराहा से गोलाघाट रोड पर बरई चौरसिया मंदिर के सामने जब प्रारंभ हुआ तो बेसमेंट की खुदाई में भगवान भूत भावन भोलेनाथ का अद्भुत एवं प्राचीन शिवलिंग प्राप्त हुआ । डॉ अशोक पाण्डेय ने वहीं पर उस दिव्य शिवलिंग की स्थापना शिवरात्रि के दिन कर दी । और विचार करते हुए उस स्थान का नाम भोले बाबा के दिव्य शिवलिंग का प्राकट्य हुआ था इसलिए शिव धाम काशी करने का विचार किया जिस कारण से अयोध्या के पावन धाम पर शिव धाम काशी संस्था स्थापित हो गई । भगवान का शिवलिंग जब से स्थापित हुआ तब से अद्यावधि पर्यंत सुबह एवं सायंकाल प्रतिदिन भगवान शिव का दिव्य रुद्राभिषेक विप्र संजीवनी परिषद गुरुकुल के वैदिक छात्रों के द्वारा किया जाने लगा । अब तक लगभग एक लाख से अधिक रुद्राभिषेक हो चुका है । शिवधाम काशी संस्था के अन्तर्गत डॉ0 अशोक पाण्डेय के ही द्वारा स्थापित विप्र संजीवनी परिषद गुरुकुल भी संचालित है जिसमे लगभग १०० छात्र वेद व्याकरण साहित्य ज्योतिष पुराण संगीत की शिक्षा निःशुल्क रहकर प्राप्त करते है ।डॉ अशोक जी लगभग बीस वर्षों से निशुल्क बच्चों को पढ़ाते रहे है उनके पढ़ाये हुए अब तक लगभग हजारों बच्चे सरकारी टीचर धर्मगुरु प्रोफेसर कथा वाचक संगीतकार हो चुके है ।डॉ अशोक जी अपने आवास को जिसका महीने का यदि किराये पर दिया जाय तो लाखो रुपये की आमदनी हो सकती है उसे बच्चों को रहने के लिए निःशुल्क दिया है।डॉ अशोकजी राष्ट्रीय स्तर के कथा वाचक भी है जो कथा से धन प्राप्त होता है वह भी बच्चों की भोजन आदि की व्यवस्था में लगा देते है ।विप्र संजीवनी परिषद गुरुकुल में रहने वाले बच्चों की यदि आप भी सेवा करना चाहते हैं तो कंबल भोजन वस्त्र पुस्तक आदि का दान कर सकते है । दान करने के लिए संपर्क सूत्र -9450543256 है । इस पर डॉ अशोक जी की कथा के लिए भी संपर्क कर सकते है ।
कृपया नीचे दिए गए QR CODE पर स्कैन कर यथोचित मुद्रा भेजकर शिवधाम काशी संस्था की मदत कर सकते है।आपके द्वारा दिया हुआ दान जरूरत मंद विद्यार्थी की किस्मत बदल सकता है |
॥जय श्री राम ॥

Our Videos

Playlist

3 Videos